कुमाऊँ

कुमाऊँ के इस जनपद में पहुँचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद….

अल्मोड़ा: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की वादियों का लुप्त उठा रहे है, उत्तराखंड पहुँचने पर जहाँ केदारनाथ के दर्शन करे वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज सुबह अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम पहुँच कर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। अभिनेता अक्षय कुमार के जागेश्वर धाम पहुंचने की खबर जैसे ही लोगो को लगी देखते ही देखते जागेश्वर मंदिर में उनको देखने और फोटो खींचने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

बता दे उत्तराखंड के प्रमुख देवस्थलों  में “जागेश्वर धाम  मंदिर” प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा मंदिर समूह है। यह मंदिर कुमाउं मंडल के अल्मोड़ा जिले से 38 किलोमीटर की दूरी पर देवदार के जंगलो के बीच में स्थित है। जागेश्वर को उत्तराखंड का “पाँचवा धाम” भी कहा जाता है। जागेश्वर मंदिर में 125 मंदिरों का समूह है। जिनमे विधि के अनुसार पूजा होती है। जागेश्वर धाम मे सारे मंदिर समूह केदारनाथ शैली से निर्मित हैं। जागेश्वर अपनी वास्तुकला के लिए काफी विख्यात है। बड़े-बड़े पत्थरों से निर्मित ये विशाल मंदिर बहुत ही सुन्दर हैं। 

आपको बता दे की भगवान शिव विश्वंभर नाथ का प्रथम ज्योतिर्लिंग देवभूमि हिमालय के जागेश्वर में स्थित है. जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है. यहां 125 देवी देवताओं का समूह स्थापित है, हर वर्ष यहां बडी संख्या में लोग सावन के महीने में जागेश्वर धाम पहुचते है। और भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, गंगा ज चढाते है और पूजा अर्चना कर मन्नते मागते है।

To Top