उत्तराखण्ड

न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार

हल्द्वानी। हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टल की इनपैनलमेंट प्रक्रिया एवं टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर आश्चर्य व्यक्त किया। उनका कहना है कि वर्तमान दरें न्यूज़ पोर्टलों के संचालन एवं खर्चों को देखते हुए उचित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ अग्निकांड पर मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जताया शोक

बैठक में सभी न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने महानिदेशक सूचना से अपील की कि विज्ञापन की निर्धारित दरों पर पुनर्विचार किया जाए और पोर्टल संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित एवं व्यवहारिक दरें निर्धारित की जाएं। संचालकों ने कहा कि डिजिटल मीडिया लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए उसके आर्थिक हितों का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यालय के निकट गणकोट गाँव में पीने के पानी के लिए तरसे ग्रामीण,जल जीवन मिशन हो रहा फेल

इस दौरान बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

To Top