पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर किया माल्यापर्ण

शनिवार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया बैठक में स्वागतउपरांत जिला के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह भौर्याल द्वारा कल होने वाली प्रत्येक बूथ पर मन की बात एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाई जाने वाले कार्यक्रमों  की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्ष जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने की। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं प्रभारी बलवन्त सिंह भौर्याल,विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र वल्दिया, शपेन्द्र रावत, मनोज सामन्त, विरेन्द्र बोहरा, गणेश भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष गेहराज पाण्डेय, इंद्र लुंठी, मीना बिष्ट, विमल रावल, नीरू कार्की, महेंद्र बुदियाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन महामंत्री दीपक कार्की एवं राकेश देवलाल द्वारा किया गया।

To Top