पिथौरागढ़

साइबर सैल पिथौरागढ़ की तत्परता से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई गयी 49,000 रू की धनराशि

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन, सुमित पाण्डे के नेतृत्व में साइबर सैल व फाइनेंसियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य फाइनेंसियल फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। 


जिस क्रम में दिनांक- 18.01.2022 को शिकायतकर्ता महिमन सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी मनकटिया पिथौरागढ़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ व NCRB पोर्टल पर शिकायत की गयी कि एक व्यक्ति द्वारा कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उसके अलग- अलग बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 09.12.2021 को 98,000 रू व दिनांक 17.01.2022 को 99,561 रू कुल 1,97,561 रू की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले व्यक्ति का कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 10 हजार का चालान


 पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, साइबर सैल द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक करने के पश्चात बैंक व वॉलेट को पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए  शिकायतकर्ता के खाते में 49,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गई। टीम में म0उ0नि0 प्रियंका इजराल प्रभारी साइबर सैल, का0 मनोज कुमार- साइबर सैल, का0 विपिन ओली- साइबर सैल, म0 का0 गीता पवार साइबर सैल शामिल रहे।

To Top