पिथौरागढ़

घर लौटते समय खाई में गिरने से ग्रामीण की मौत

पिथौरागढ़- कनालीछीना ब्लॉक के गुड़ौली गांव निवासी एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रकाश चंद्र पांडेय पुत्र जमुना दत्त पाण्डेय उम्र 51 वर्ष शुक्रवार को किसी काम से गांव के ही अजारीगांव तोक में गए थे। रात को घर लौटते समय पिथौरागढ़ – धारचूला सड़क से नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


देर रात तक घर नहीं लौटने पर सुबह उनकी ढूंढ़खोज शुरू की गई। इस बीच दंगडा तोक में सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे उनका शव पड़ा नजर आया। हादसे की जानकारी के बाद ग्राम प्रधान सूबेदार जगदीश चंद्र पांडेय ने इसकी सूचना कनालीछीना थाना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज धौनी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा। उनके निधन से गुडौली गांव में शोक व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  SDM व तहसीलदार द्वारा CSC सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top