पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा सेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

पिथौरागढ़ मैं हुआ दर्दनाक सड़क हादसा बता दे मंगलवार 3 बजे लगभग पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील गणाई गंगोली थाना बेरीनाग अन्तर्गत बेरीनाग गणाई गंगोली सेराघाट मोटर मार्ग पर एक गोल्ड टाटा सूमो वाहन संख्या UK05TA1252 जो हल्द्वानी से डीडीहाट की ओर आ रही थी स्थान गोरा देवी मंदिर सिमलता के समीप लगभग 20 फिट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

दुर्घटना की सूचना लगते ही बेरीनाग पुलिस टीम तहसीलदार गणाई गंगोली मय राजस्व टीम 108 एम्बुलेंस वाहन घटना स्थल को रवाना हुई । वाहन में 9 व्यक्ति सवार बताये जा रहे है। उक्त घटना में 5 व्यक्तियो को किसी तरह की चोट नहीं होने पर घर भेज दिया गया है। घटना में 4 घायल व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली भेजा गया। 2 गम्भीर घायल व्यक्तियो सहित एक सामान्य घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम चिकित्सा हेतु हायर सेंटर बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती विचाराधीन कैदी को रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

घटना में 1 व्यक्ति के समय घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top