पिथौरागढ़

Jio लाइन की फिटिंग करते समय पोल से गिरा मजदूर, यातायात पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाई जान

पिथौरागढ़ शनिवार को Jio लाइन में कार्य करने वाला मजदूर केमू स्टेशन के पास पोल में काम करते हुए नीचे गिर गया, जो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। पास में ही यातायात चौकी से TSI दरबान सिंह मेहता, का0 अरविंद जोशी, का0 हरीश लटवाल, होमगार्ड महेश पाण्डे द्वारा बिना देरी किए उक्त घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

होश में आने के बाद उसने अपना नाम भुवन गिरी पुत्र गणेश गिरी,  निवासी- देवलथल जिला- पिथौरागढ़ बताया। उक्त व्यक्ति की स्थिति अब ठीक है, जिसने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  चौकी घाट, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5.7 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज
To Top