पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में वायरल हो रहे वीडियो की जाँच शुरू पुलिस अधीक्षक ने कहा….


पिथौरागढ़– उत्तराखंड के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा से जुड़े एक वायरल वीडियो ने हड़कम मचाया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद डीडीहाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने आरओ से मिलकर वायरल वीडियो की जाँच की माँग की है। फर्जी मतदान के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने इस मामले को लेकर डीडीहाट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बैलट पेपर में फर्जी मतदान का यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बता दें कि 1 दिन पहले डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेना के कुछ जवान गलत तरीके से एक ही उम्मीदवार को बार-बार वोट डाल रहे थे।उत्तराखंड न्यूज 19 इस वीडियो का सही होना प्रमाणित नहीं करता है। वीडियो को सोशल मीडिया में फैलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top