पिथौरागढ़

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को उधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक- 30.09.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से Fir no. 10/2017 धारा- 420 /465 /467/471, बनाम-  प्रेम सिंह में जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में, वारण्टी फिरोज अहमद पुत्र नूर अहमद, निवासी काजीसेरा कानून गोयान वार्ड नंबर 03 काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को काजीसेरा, उधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर जनपद पिथौरागढ़ लाया गया, जिसे न्या0 में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, कानि0 विनोद कुमार मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  तीरथ सरकार के 100 दिनों की असफलता पर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में करेंगे प्रदर्शन आप
To Top