पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने में 03, कुल 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में दिनांक 30.11.2022 को कास्टेबल सुरेन्द्र मनराल व कास्टेबल नन्दन सिंह, द्वारा थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत भट्ट होटल पर मनोज भट्ट उर्फ हन्नू पुत्र धर्मानन्द भट्ट निवासी डुंगरीजोशी थाना जाजरदेवल को 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में तीन व्यक्ति क्रमशः 

1- मनोहर भाटिया पुत्र स्व0 नर सिंह 2- राजेन्द्र सिंह पुत्र नर सिंह 3-होशियार सिंह भण्डारी पुत्र स्व0 भवान सिंह निवासी गण कुसौली पिथौरागढ़ द्वारा आपस में गाली गलौच, मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने में थानाध्यक्ष जाजरदेवल उ0नि0 हरीश पुरी व हे0 का0 अमित कलखुड़िया द्वारा उपरोक्त तीनों को धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत कुल- 24 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम व कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

To Top