पिथौरागढ़

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पिथौरागढ़:ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर; पुलिस एवं परिवहन विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधितों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति लापरवाही न बरती जाए और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  HDMA ने संयुक्त निदेशक सूचना को सौंपा सोशल मीडिया नियमावली 2025 पर सुझावों का ज्ञापन, हल्द्वानी में हुई विस्तृत चर्चा

जिलाधिकारी ने शहर एवं प्रमुख मार्गों पर लावारिस तथा लंबे समय से खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने, वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न हटवाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच करने तथा अनफिट वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  थाना कनालीछीना पुलिस के अथक प्रयासों से 06 वर्षों से गुमशुदा महिला दिल्ली से हुई बरामद, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक सीसीटीवी कैमरों को चालू अवस्था में रखने तथा उनके माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने और त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल सम्मान से सम्मानित हुए एसएसबी पिथौरागढ़ के मुख्य आरक्षी कैलाश चंद जोशी 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

To Top