पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में मनाया धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस

पिथौरागढ़ में राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पिथौरागढ़ के सदर रामलीला मैदान में उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाधा । तो वही इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगो को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ( ट्रिपल मर्डर) एक ही परिवार के 3 महिलाओं की हत्या से सनसनी

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top