पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 टीम ने काफी लम्बे समय से फरार चल रहे 10,000/- रु0 के इनामी, मफरूर अभियुक्त को लोहाघाट से किया गिरफ्तार

लाइव पिथौरागढ़

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक- 18.12.2022 को एस0ओ0जी0 टीम द्वारा साइबर/सर्विलांस सैल की मदद से संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 10,000/- रु0 के इनामी मफरुर अभियुक्त अनिल प्रसाद पुत्र दुखी प्रसाद, निवासी- परसौनी थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार को लोहाघाट से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त अनिल प्रसाद उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा- 363/366/506 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग दर्ज है, जो वर्ष 2007 से फरार चल रहा था। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मफरुर घोषित कर स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ कांग्रेस प्रभारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महँगाई, बेरोजगारी सहित 2022 के चुनाव पर बोले....

पुलिस टीम में उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 शंकर सिंह- एस0ओ0जी0, उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल, का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0, का0 गोविन्द सिंह- एस0ओ0जी0, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top