पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं थाना जाजरदेवल पुलिस ने 10.35 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार “नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड” के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़,  नरेन्द्र पन्त एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट/ धारचूला, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 17.10.2023 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एवं उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0/ ANTF के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/ ANTF एवं थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा ARTO तिराहे के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त योगेश लुन्ठी पुत्र स्व0 नरेन्द्र लुन्ठी निवासी लिन्ठ्यूड़ा कोतवाली पिथौरागढ़ को 10.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। टीम में शामिल उ0नि0 मीनाक्षी मनराल, हेड का0 पंकज भण्डारी, एस0ओ0जी0 टीम में का0 गोविन्द रौतेला, का0 सोनू कार्की शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में एसएसबी के जवान की डूबने से मौत क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top