पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए, 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, जनपद पिथौरागढ़ में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 02.10.2021 को एस0ओ0जी0 पिथौरागढ़ एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नरेश सिंह दताल पुत्र स्व0 नन्दन सिंह दताल, निवासी- खेड़ा थाना जौलजीबी जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई ।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जौलजीबी में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष जौलजीबी अशोक धनकड़, उ0नि0 जावेद हसन- एस0ओ0जी0, कानि0 राजकुमार- एस0ओ0जी0, कानि0 गोविन्द सिंह रौतेला- एस0ओ0जी0, कानि0 हरीश सिंह, कानि0 मोहन पाण्डे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 26 अगस्त 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top