पिथौरागढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

पिथौरागढ़: कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा प्रभारी अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय पिथौरागढ़ गोवर्धन कापड़ी को अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। प्रभारी अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय पिथौरागढ़ गोवर्धन कापड़ी 31 जनवरी 2023 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। बता दें कि कापड़ी द्वारा अपने 31 वर्ष के सेवाकाल में उत्कृृष्ठ सेवा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा भी कापड़ी द्वारा की गयी उत्कृष्ठ सेवा की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ फिंचा राम चैहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय पिथौरागढ़ भगवत प्रसाद पाण्डेय, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, गौरव कुमार समेत कलक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

To Top