पिथौरागढ़

जनपद के दो विकास खण्ड में कल बंद रहेंगे स्कूल डीएम ने दिए आदेश

पिथौरागढ़: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 05.07.2024 से 06 07.2024 तक जनपद में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी ने आदेश जारी कर बताया है कि दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार)को जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।        

यह भी पढ़ें 👉  सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के इस युवा नेता को राजस्थान प्रभारी के साथ साथ मिली कर्नाटका चुनाव में चिकमंगलूर की अहम जिम्मेदारी

 जिलाधिकारी जोशी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए हैं कि विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला के समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन  कराना सुनिश्चित करेंगे

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इस जनपद के स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को रहेंगे बंद....

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top