पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 16.2 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष- 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, *पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/डीडीहाट परवेज अली एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला, नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किये जाने के क्रम में दिनांक- 29.05.2023 को उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 एवं उ0नि0 सुरेश कम्बोज, चौकी प्रभारी घाट के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल से आगे आठगांव सिलिंग रोड से अभियुक्त बिशन सिह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी- सिंचाई कॉलोनी तिलढुकरी थाना/ जिला पिथौरागढ़ उम्र- 39 वर्ष, को 16.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 

नाम/पता अभियुक्त:- अभियुक्त बिशन सिह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी- सिंचाई कॉलोनी तिलढुकरी थाना/ जिला पिथौरागढ़ उम्र- 39 वर्ष।

बरामद माल का विवरण:-16.2 ग्राम स्मैक।

टीम में शामिल उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0,  उ0नि0 सुरेश कम्बोज- चौकी प्रभारी घाट, का0 आनन्द खनका-  एस.ओ.जी., का0 सोनू कार्की- एस.ओ.जी., का0 गोविन्द सिंह- एस.ओ.जी. शामिल रहे।

To Top