पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुमशुदा युवक को हल्द्वानी से बरामद कर सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 14.03.2022 को ग्राम कुमालगांव निवासी सुरेश राम द्वारा थाना थल में तहरीर दी कि उनका पुत्र दिनांक 03.02.2022 को रानीखेत में सेना में भर्ती हो गया हूँ कहकर घर से गया था, उसके बाद उसकी कोई खबर नही आयी है। काफी ढूंढखोज / तलाश करने पर भी पता नहीं चल पाया। तहरीर के आधार पर थाना थल में उक्त युवक की गुमशुदगी दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु थानाध्यक्ष थल, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।


 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सैल की मदद से सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त युवक को दिनांक 24.03.2022 को हल्द्वानी से बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । स्थानीय जनता व युवक के परिजनों द्वारा पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  थाना थल पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने 42 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार


पुलिस टीम में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी- थानाध्यक्ष थाना थल,का0 सुन्दर कोहली- थाना थल,का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top