पिथौरागढ़

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को थाना पांगला पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 24.12.2021 को वादी ने थाना पांगला में तहरीर दी कि उनकी पुत्री दिनांक 22.12.2021 को घर से कहीं चली गयी तथा काफी तलाश करने पर नही मिल रही है । इस आधार पर थाना पांगला में धारा 363 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष पांगला अरूण राणा के नेतृत्व में गुमशुदा की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी।


 टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस/ साईबर सैल की मदद से दिनांक 20.02.2022 को उक्त गुमशुदा को मिशन स्कूल के पास पिथौरागढ़ से लक्ष्मण राम पार्की के साथ बरामद किया गया। उक्त लड़की का नाबालिक होना ज्ञात हुआ तथा उसने पूछताछ पर बताया कि लक्ष्मण राम पार्की पुत्र टेसू राम पार्की निवासी लिखोला थाना पांगला उसे शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर घर से ले गया तथा उसके साथ शारीरिक शोषण किया। 

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से हुआ अतिथियों का अभिनंदन


उक्त बरामदा लड़की के बयानों के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 366/376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त लक्ष्मण राम पार्की उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 अरूण राणा- थानाध्यक्ष थाना पांगला,का0 जगत अधिकारी,म0 कानि0 मोनिका ह्यांकी,का0 मनोज कुमार- सर्विलांस सैल मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top