पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस ने महिन्द्रा वाहन से अवैध 35 लठ्ठे बांज की लकड़ी के बरामद कर 01 अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को किया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद पुलिस द्वारा अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में आज दिनांक-30.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक बेरीनाग प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा वाहन संख्या- UA05-5328 को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक बहादुर सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी- ग्राम स्यूती टम्टा थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ द्वारा अवैध बांज की लकड़ी परिवहन कर ले जाई जा रही थी, जिसके कब्जे से कुल- 35 लट्ठे अवैध बांज की लकड़ी के बरामद हुए।

पुलिस टीम द्वारा वाहन को अवैध लकड़ी सहित जब्त किया गया तथा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को वाहन व अवैध चीड़ की लकड़ी सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में एस0एच0ओ0 प्रभात कुमार,का0 संजीव यादव,का0 मोहन सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी, कुल 102 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 04 वाहन किये सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top