पिथौरागढ़

जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती प्रसूता महिला को पुलिस कर्मी ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दैनिक कर्तव्यों के अतिरिक्त आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनाँक- 05.07.2022 को पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में नियुक्त आरक्षी दीपक आर्या को सूचना मिली कि जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती एक प्रसूता महिला को A+ ब्लड की अत्यन्त आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर आरक्षी दीपक आर्या द्वारा तुरन्त जिला अस्पताल पिथौरागढ़ स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया गया तथा अन्य लोगों से भी उक्त महिला को रक्तदान करने हेतु अपील की गयी।

To Top