पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की बेटी का सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयन

पिथौरागढ़: सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम गणकोट निवासी आरती गौतम का सावित्रीबाई फुले नेशनल अवार्ड के लिए चयन होने पर जिले भर सहित ग्राम गणकोट में खुशी की लहर है। उनके चयन को लेकर एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश मुरारी सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण व डॉ. अंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

बता दे आरती गौतम ने स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात बीपी एड करने के उपरांत वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत गणकोट विकास खण्ड विण पिथौरागढ़ की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। वर्ष 2007 तक क्षेत्र के विकास के कार्य करने के साथ- साथ महिला सशक्तिकरण के लिए डॉक्टर अम्बेडकर मिशन एंड फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए कार्य किया वर्ष 2007 में सहायक शिक्षिका योग शिक्षिका व्यायाम के रूप में शिक्षा विभाग में चयनित हुई और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोरी चमोली गढ़वाल में सात वर्ष तक कार्यरत रही। मई वर्ष 2014 में स्थानांतरण के बाद जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज दूबोला गंगोलीहाट में कार्यरत हैं। वर्तमान में उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन पिथौरागढ़ इकाई की महिला उपाध्यक्ष भी हैं।

उन्हें सम्मान के लिए चुने जाने पर गिरीश प्रसाद, अनिल कुमार, बीआर कोहली, उमा मुरारी, कैलाश ग्वासीकोटी  सहित ग्राम पंचायत गणकोट प्रधान नीरज कुमार ने खुशी जताई है।

To Top