पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ गुमशुदा महिला का पाली क्षेत्र के जंगल में शव मिलने से सनसनी 

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को बसंत बल्लभ कापड़ी निवासी सतगढ़ थाना कनालीछीना जिला पिथौरागढ़ द्वारा अपनी पत्नी मंजू कापड़ी  उम्र 40 वर्ष की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना कनालीछीना में सूचना दी गई थी, जिस आधार पर थाना कनालीछीना में रिपोर्ट की दर्ज की गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष कनालीछीना उ0नि0 मेघा शर्मा मय कनालीछीना पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला की तलाश शुरू कर दी।

तलाश के दौरान शुक्रवार दिनांक 31 मार्च 2023 को गुमशुदा उपरोक्त का शव सतगढ़ – पाली क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में पैंसे लगाने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी की लाखों रुपये की सम्पत्ति की थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्की

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top