पिथौरागढ़

धनतेरस दीपावली पर्व के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु पिथौरागढ़ पुलिस फोर्स के जवान ड्यूटी पर हुए मुस्तैद 

पिथौरागढ़ आगामी धनतेरस/ दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा निर्देशन में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अराजक तत्वों पर अभिसूचना तन्त्र द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी द्वारा ड्यूटी पर जाने से पहले समस्त पुलिस बल की कोतवाली पिथौरागढ़ में ब्रीफिंग की गयी। सभी को ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी द्वारा सीमान्त क्षेत्र में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top