पिथौरागढ़

युवक की फेक इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर उसके पर्सनल फोटोग्राम वायरल करने वाली युवती के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली पिथौरागढ पुलिस ने कराया 41क crpc का नोटिस तामील

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार लिन्ठ्यूड़ा निवासी एक युवक ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई महीनों से उसकी इंस्टाग्राम आई डी बनाकर पर्सनल फोटोग्राम वायरल की जा रही है, जिससे उसकी समाज में छवि खराब हो रही है तथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 66(c) IT ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आयी अभियुक्ता महिमा बिष्ट पुत्री श्री हयात सिंह निवासी धारचुला को दिनांक 04.11.2022 को धारा 41 क crpc का नोटिस तामील कराया गया तथा उक्त मामले में प्रयुक्त मोबाइल को कब्जे में लिया गया। अभियुक्ता को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभाओं में 381581 मतदाता चुनेंगे विधायक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top