पिथौरागढ़

जिला बदर करने के बाद भी वापस जिले में आने वाले गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 19.07.2022 को उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक व हमराही कर्म0 गणों को ड्यूटी के दौरान सूचना मिली, कि एक व्यक्ति महेन्द्र सिंह बोहरा पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- ग्राम खती गांव तहसील व जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी- लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़, जिसे जिला बदर किया गया था, लिन्ठ्यूड़ा गाँव में घूम रहा है।

इस सूचना पर उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ से महेन्द्र सिंह बोहरा उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि महेन्द्र बोहरा उपरोक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ के गुंडा वाद संख्या- 7 /2019 में पारित आदेश के क्रम में दिनांक- 19.05.2022 को उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा जिला बदर की कार्यवाही की गई थी।

उक्त जानकारी के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश कर लिन्ठ्यूड़ा तिराहे के पास से अभियुक्त महेन्द्र सिंह बोहरा उपरोक्त को धारा- 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

To Top