पिथौरागढ़

कोतवाली धारचूला पुलिस ने होटल के कमरे से 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 49,830 भी किये बरामद

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी धारचूला, परवेज अली के पर्यवेक्षण में सार्वजनिक स्थानों में हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ, सट्टा खेलने/ खिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 05.08.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, कुँवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग/छापेमारी के दौरान हिमटॉप होटल धारचूला से 16 लोगों को हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

जुए के फड़ से 01 ताश की गड्डी व 49,830/- रु0 नगद बरामद किये गए। अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

नाम/पता अभियुक्तगण

01- अर्जुन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी, उम्र- 27 वर्ष निवासी- स्यांकुरी धारचूला जिला पिथौरागढ़ 

02- मनोज सिंह पुत्र चन्द्र सिंह उम्र- 25 वर्ष, निवासी- तेजम जिला पिथौरागढ़ 

03- दीपक सिंह पुत्र कलम सिंह उम्र- 26 वर्ष, निवासी- छिरकला जिला पिथौरागढ़

04- मुकेश सिंह पुत्र गोविन्द सिंह उम्र- 28 वर्ष, निवासी- गर्गुवा जिला पिथौरागढ़

05- नरेन्द्र सिंह धामी पुत्र हीरा सिंह धामी उम्र- 30 वर्ष, निवासी- तवाघाट जिला पिथौरागढ़

06- विनोद सिंह पुत्र हरक सिंह उम्र- 26 वर्ष, निवासी- सुमदुंग तेजम जिला पिथौरागढ़

07- मुकेश पुत्र राम सिंह, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- खेला जिला पिथौरागढ़

08- लक्ष्मण सिंह पुत्र कृष्ण सिंह उम्र- 22 वर्ष, निवासी- तेजम जिला पिथौरागढ़

09- नवीन सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र- 30 वर्ष, निवासी- दर जिला पिथौरागढ़

10- भूप सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र- 35 वर्ष, निवासी- उमचिया तेजम जिला पिथौरागढ़

11- दीपक धामी पुत्र होशियार सिंह उम्र- 20 वर्ष, निवासी- गर्गुवा जिला पिथौरागढ़

12- मनोज सिंह पुत्र आन सिंह उम्र- 25 वर्ष, निवासी- तेजम जिला पिथौरागढ़

13- जय सिंह पुत्र माधो सिंह उम्र- 26 वर्ष, निवासी- तेजम जिला पिथौरागढ़

14- हरीश सिंह पुत्र जमन सिंह उम्र- 23 वर्ष, निवासी- खेला जिला पिथौरागढ़

15- विकास सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र- 20 वर्ष, निवासी- खड़ी गली धारचूला जिला पिथौरागढ़

16- रोहित पुत्र इन्दर सिंह उम्र- 23 वर्ष, निवासी- ग्वाल गाँव धारचूला जिला पिथौरागढ़।

पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, कुँवर सिंह रावत, उ0नि0 प्रदीप कुमार, का0 ललित पांगती, का0 चालक महेन्द्र कुमार, हेड का0 कैलाश सिंह, का0 बलवीर, का0 चालक खीम सिंह शामिल रहे।

To Top