पिथौरागढ़

कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सौतेली पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 08.06.2023 को गंगोलीहाट निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि जब वह 12, 13 साल की थी, उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे तथा आजकल भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती करते हैं तथा उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 354/376 आई0पी0सी0 व 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों के आस पास गुटखा/तम्बाकू/ बीड़ी सिगरेट आदि की बिक्री करने वाले 14 लोगों का कोटपा एक्ट के अन्तर्गत किया गया चालान

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर उ0नि0 हरीश सिंह एवं हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक- 09.06.2023 को अभियुक्त को पी0डब्लू0डी0 गैस्ट हाउस गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ सूचना विभाग सभागार में शनिवार को पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रिक्त पदों......

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। टीम में शामिल उ0नि0 हरीश सिंह, चौकी प्रभारी पनार, अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह, हेड का0 सुन्दर सिंह शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top