पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 24.02.2023 को प्रभारी थानाध्यक्ष जाजरदेवल उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मिनी आरामशीन के पास जाजरदेवल में अर्जुन उर्फ लोकेन्द्र बहादुर को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी, हे0 का0 नन्दन सिंह, हे0 का0 नैन सिंह, हे0 का0 सुरेन्द्र मनराल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: बागेश्वर उपचुनाव आठवें राउंड की मतगणना अपडेट

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top