पिथौरागढ़

राजस्व क्षेत्र में पंजीकृत नाबालिक से शादी व बलात्कार के प्रकरण में विवेचना बेरीनाग पुलिस को मिलते ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील बेरीनाग पट्टी चौड़मन्या (राजस्व क्षेत्र) में पंजीकृत एफआईआर नम्बर 01/2022 धारा 376 भादवि, पोक्सो अधिनियम व बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम जो थाना बेरीनाग पुलिस को प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम तिवारी द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त संजय सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी चेचरेत तहसील बेरीनाग को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पनार-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक ईको वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 01 व्यक्ति की हुई मृत्यु, चौकी पनार पुलिस ने स्थानीय व्यक्तियों की मदद से अन्य घायलों को त्वरित रैस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
To Top