पिथौरागढ़

रास्ता बंद करने से भड़के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुँच कर किया प्रर्दशन

पिथौरागढ़: देवकटिया में मूल्या मंदिर को जाने वाले रास्ते को बंद करने से भड़के ग्रामीणों ने मुख्य पुजारी चंद्रशेखर भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने देव मार्ग को नहीं खोले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोरघाटी के लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सोरघाटी का प्रमुख धार्मिक उत्सव चैतोल हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसमें सोरघाटी के सभी गांव आपस में जुड़े हैं। कहा है कि चैतोल जाने वाले परंपरागत मार्ग को एमईएस ने बंद कर दिया है। इससे चैतोल परिक्रमा पथ बंद हो गया है। इस मामले में लोगों ने बुधवार गुरूवार को महापंचायत भी बुलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top