पिथौरागढ़

दर्जनों युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता रोहित कुमार को बनाया नगर उपाध्यक्ष

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में 4 दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली गयी वहीं युवाओं का पूर्व विधायक मयूख महर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया यूथ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले युवा रोहित कुमार को यूथ कांग्रेस का नगर उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया। इस दौरान समस्त युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की भाजपा की सरकार जब से देश में काबिज हुई है।

पूरे देश में युवाओं को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया है, बेरोजगारी लगातार बड़ रही है, युवाओं का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है, भाजपा सरकार ने हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का जो युवाओं को वादा किया था। भाजपा सरकार युवाओं के साथ छल करके उन्हें नोकरी देने के बजाय भाजपा सरकार ने हर वर्ष युवाओं से नौकरियां छीनने का कार्य किया है। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष महर ने कहा अब समय आ गया है की युवाओं ने इस भाजपा की युवा विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना होगा, इनको दिखाना होगा की जो युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का भाजपा सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर शासन ने किए IAS व PCS अधिकारियों के तबादले

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर व प्रदेश महासचिव करन सिंह द्वारा युवाओं का यूथ कांग्रेस में स्वागत करते हुए उनसे अहवाहन किया गया की अब युवाओं ने अपने बूथ ,वार्ड ,ग्राम सभा में खुद जन जन तक जाकर भाजपा की युवा विरोधी नीतियों का बखान करना होगा और लोगो के सामने इस भाजपा सरकार का असली चेहरा दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ माँ की पीठ से झपटकर मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में शोक की लहर

सभी नए सदस्यों द्वारा विश्वास दिलाया गया की वो कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक महर, तिलक जोशी,भुवन पांडे,त्रिलोक बिष्ट ,अरुण महर,सुभाष पुनेड़ा, प्रकाश देवली,रजत विश्वकर्मा,कमलेश कसन्याल, जितेंद्र महर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

To Top