पिथौरागढ़

डीएम ने धान काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ

जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने सोमवार को  पिथौरागढ़  नगर क्षेत्र के पौंड गांव में धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने खेत में धान की पकी फसल काटकर इसका शुभारंभ किया। 

राजस्व विभाग ने पौण गांव के कृषकों  के धान के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोए गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार के दो ईनामी अपराधी किए गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि क्राप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी के ग्राम तल्ला भदेली में एक दुकान नदी में समाई जिले में 27 मोटर मार्ग बंद खतरे की जद में आ रहे 23 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

इस अवसर पर तहसील विजय गोस्वामी तहसीलदार अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश खाती, पटवारी विजय पंत राजस्व, कृषक सरिता उप्रेती, चंद्रकला उप्रेती, दीवान सिंह वल्दिया,ग्राम प्रधान महिपाल सिंह वल्दिया आदि उपस्थित रहे।

To Top