पिथौरागढ़

मानसून सत्र में आपादा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने शुक्रवार को आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

पिथौरागढ़ – मानसून सत्र में आपादा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने शुक्रवार को आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने कहा कि आपदा प्रबन्धन को लेकर किसी भी उपकरण और सामग्री की आवश्यकता है तो शीघ्र इसकी डिमांड उपलब्ध करें। ताकि राहत कार्यो के लिए जरूरी सामग्री क्रय की जा सके।


जिलाधिकारी ने कहा आपदा राहत एवं बचाव के लिए पेलिकन लाइट, सेटेलाइट फोन, जीपीएस सिस्टम सहित एवं अन्य उपकरण लिए जा रहे है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास उपयोग में नही लाए जा रहे वीसेट को आपदा में काम में लिया जाएगा। जहां पर वीसेट की आवश्यक है वहा पर वीसेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि आपदा में रेस्कयू की जरूरत पडती है तो आर्मी के हैलीपैड उपयोग में लिए जा सकते है। उन्होंने आर्मी एरिया में ट्रैको का सुधारीकरण भी करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों से सावधान सोशल मीडिया में अफवाह भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही


 उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी को दारमा एवं ऊपरी क्षेत्रों में अधिक संख्या में मजदूर रखने के निर्देश दिए ताकि सडक अवरुद्ध होने पर जल्द से जल्द मोटर मार्ग को सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा की तैयारियों को लेकर जल्द ही जिले स्तर पर माक अभ्यास भी किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को मानसून सत्र के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने अंग्रेजी/कच्ची शराब व बीयर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 02 वाहन सीज, 02 अभियुक्त फरार, तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने में 01 व्यक्ति गिरफ्तार


इस अवसर पर सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान सहित आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

To Top