पिथौरागढ़

पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना झूलाघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर, भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय झूला पुल में चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी द्वारा आज दिनाँक- 06.04.2023 को थाना झूलाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, प्रभारी थाना झूलाघाट, ए0एस0आई0 अर्जुन सिंह राणा सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये गए। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा एस0एस0बी0 के साथ संयुक्त रुप से भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय झूला पुल पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

 इसके अतिरिक्त स्थानीय जनता के साथ गोष्ठी करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनका उचित समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी में उपस्थित समस्त लोगों को वर्तमान में बाल भिक्षावृत्ति हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, बाल अपराध एवं महिला सम्बन्धी कानून के साथ-साथ उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1090 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

To Top