पिथौरागढ़

गूगल पे से गलत एकाउन्ट नम्बर पर ट्रान्सफर हुए पैसे साइबर सैल टीम पिथौरागढ़ ने कराये वापस

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन,परवेज अली के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना प्रभारियों/साइबर सैल व फाइनेन्शियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में  आर्मी कैम्प पिथौरागढ़ निवासी शिकातयकर्ता गोविन्द सिंह द्वारा बताया कि उनसे गलती से गूगल पे से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में 40,000/- रूपये ट्रान्सफर हो गये हैं।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, जनपद की साइबर सैल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात शिकायतकर्ता उपरोक्त के खाते में दिनांक 05.12.2022 को 40,000/- रु0 वापस करवाये गए शिकायत कर्ता द्वारा पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। साइबर सैल टीम में उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल,का0 विपिन ओली,का0 मनोज कुमार,म0 का0 गीता पवार शामिल रहे।

To Top