कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 24 सितंबर 2021

पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। शुक्रवार 24 सितंबर को कुल 901 सैम्पलिंग में से 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  वर्तमान तक जिले में कुल 9720 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार तक जिले में कुल 11 एक्टिव केस हैं। जिले में वर्तमान तक कोरोना से कुल 160 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 वी० के० सक्सेना द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 273 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 123295 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6124 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6060 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 पिथौरागढ़ ने 7.22 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, स्मैक तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी की सीज

शेष 08 संक्रमित मरीजों में से 01 का ईलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है तथा 07 मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना का 01 केस आया है तथा आज 01 मरीज डिस्चार्ज किया गया है।

To Top