पिथौरागढ़

महिला अस्पताल में निःशुल्क जाँच बंद किये जाने पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया

पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में नि:शुल्क जांच बंद किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते एक तो पहले से ही ज़िले में स्वास्थ्य सुविधाएं लचर पड़ी हुई है। वही प्रशासन ने पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की होने वाली निशुल्क जांच को बंद कर दिया गया है।

जिसकी वजह से दूरदराज से प्रसव के लिए पिथौरागढ़ पहुंचने वाली महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही महिला अस्पताल में निशुल्क जांच दोबारा शुरू नहीं की होती और एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तो वे उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।

To Top