पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विधिक राय लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी

पिथौरागढ़। नन्हीं परी प्रकरण पर आज भाजपा का शिष्टमंडल परिजनों से मिलने पहुँचा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर पीड़िता के पिताजी से वार्ता कर आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रकरण पर न्याय विभाग व सीनियर वकीलों से विधिक राय लेते हुए मुख्यमंत्री आवास पर अभी विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार क्षेत्र के बाद अब अन्य व्यस्ततम सड़क मार्गों पर भी नई यातायात व्यवस्था को किया लागू

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मनोज सामन्त, राकेश देवलाल, कोमल मेहता, इंद्र सिंह लुंठी, उमेश महर, वीरेंद्र शाह, कृपाल वल्दिया, जिला मिडिया प्रभारी श्री रघुवीर सिंह बिष्ट एवं बबिता पुनेठा उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top