पिथौरागढ़

प्रवासी श्रमिकों के कोविड 19 वैक्सीनेशन का लगाया शिविर

पिथौरागढ़ मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार व कोविड वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी द्वारा प्रवासी को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु उल्का प्रियदर्शनी पार्क निकट केमू स्टेशन पिथौरागढ़ में मजदूर संघ के सहयोग से टीकाकरण अभियान चलाया गया।

वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी और वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी द्वारा प्रवासी श्रमिकों को कोविड 19 से बचाव संबंधी सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तार से श्रमिकों का जानकारी दी गयी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार ने कहा प्रवासी श्रमिकों के लिए टीकाकरण हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं वैक्सीनेशन टीम में शामिल दीपक उप्रेती, चंचल राम मजदूर संघ अध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद धौनी, मंगल शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी ईद पर्व (ईद-उल-अजहा) को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु कोतवाली पिथौरागढ़ एवं धारचूला पुलिस ने ली पीस कमेटी की बैठक

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top