पिथौरागढ़

बड़ी खबर : गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा

पिथौरागढ़ – जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट से बाइक में भाई- बहन अपने घर बटकातोली चौनाला जा रहे थे। वहीं घर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है, वहीं बहन घायल है स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 19 वर्ष आज दोपहर 4:30 बजे गंगोलीहाट से अपने घर की ओर जा रहा था, अपने घर से आधा किलोमीटर पहले बाइक के अनियंत्रित होने से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । उसकी बहन भावना पुत्री मोहन सिंह उम्र 21 वर्षीय छटकने से रोड पर ही गिर गई और घायल हो गई। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह को खाई से निकला।

पुलिस द्वारा बताया गया कि उसके शरीर के तमाम अंगों में चोट आई, और शरीर के तमाम अंग टूट गए हैं।युवक की मौके पर ही मौत हो गई, करन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में कक्षा 12 का छात्र है। जबकि उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। एसआई मोहन जोशी द्वारा शव का पंचनामा भरा गया। और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी के आरोप में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top