पिथौरागढ़

धारचूला क्षेत्रान्तर्गत दोबाट प्लांट के पास गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कोतवाली धारचूला पुलिस टीम ने रात्रि में ही रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकालकर भिजवाया मोर्चरी

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 11-01-2023 की रात्रि में समय लगभग- 10:45 बजे कोतवाली धारचूला को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दोबाट प्लांट के पास सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर कोतवाली धारचूला पुलिस मय आपदा उपकरणों के तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई तथा घटनास्थल दोबाट पर पहुँचकर देखा तो एक व्यक्ति सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था । पुलिस टीम द्वारा रात्रि में करीब 03 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कड़ी मशक्कत से उक्त व्यक्ति के शव को निकालकर सड़क पर लाया गया।

जिसकी शिनाख्त वीर विक्रम सिंह पांगती पुत्र गिरधर सिंह उम्र 48 वर्ष, निवासी निगालपानी धारचूला, हाल सेवारत एनएचपीसी कर्मी धारचूला के रूप में हुई। मृतक के शव को सीएचसी धारचूला में रखा गया है तथा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू टीम में उ0नि0 मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल आन सिंह, कांस्टेबल ललित पांगती, कांस्टेबल सुधांशु शुक्ला, कांस्टेबल पवन कुमार, होमगार्ड महेन्द्र नाथ शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नगद रूपयों व सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top