पिथौरागढ़

केमू स्टेशन के पास ब्रेक फैल होने से इको वाहन सड़क पर पलटा 7 लोग घायल

पिथौरागढ़ में आज दोपहर केमू स्टेशन के पास एक इको UK05TA 3032 वाहन अचानक ब्रेक फैल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें कार में सवार सहित 7 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी और टीएसआई दरबान सिंह मेहता सहित यातायात पुलिस कर्मी भूपेंद्र कुमार,प्रकाश भट्ट, राजेश सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच कर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी के ग्राम तल्ला भदेली में एक दुकान नदी में समाई जिले में 27 मोटर मार्ग बंद खतरे की जद में आ रहे 23 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

चालक द्वारा बताया गया कि गाड़ी का ब्रेक फैल हो गया गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई घायलों में प्रेमा मेहरा,प्रिया मेहरा,बीना आर्या, देवेंद्र सिंह, देवकी मेहरा, मेघा,कोमल सिंह शामिल है घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

To Top