पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार केमू स्टेशन के पास देर शाम एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 112 के माध्यम से केमू स्टेशन के पास एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5.8 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गाँव में बीआरओ ने 72 घण्टे में पुल किया तैयार ग्रामीणों ने बीआरओ व जिलाधिकारी आंनद स्वरूप का आभार व्यक्त किया

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में लोगों को अवैध रुप से शराब पिलाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

फोटो पहचान के उद्देश्य से जारी की गई है। यदि कोई व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचानता हो तो पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

To Top