गंगोलीहाट

घर से भागे युवक युवती को गंगोलीहाट पुलिस ने पनार पुल के पास पकड़कर किया परिजनो के सुपुर्द

                                    
पिथौरागढ़– पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 06-11-2021 को ग्राम ओली गांव गंगोलीहाट से एक महिला ने थाना गंगोलीहाट में सूचना दी कि उसकी पुत्री घर से कहीं चली गयी आस पास के लोगों द्वारा बताया कि उसे गाड़ी में पनार की तरफ जाते हुए देखा। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरन्त पनार की तरफ रवाना हुई तथा पनार चौकी को भी सघन चैकिंग करने हेतु बताया गया।


 पुलिस टीम द्वारा उक्त लड़की को पनार के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर लड़की ने बगल में बैठे लडके की ओर इशारा करते हुए बताया कि में अपनी इच्छा से इस लडके साथ जा रही थी, यह गंगोलीहाट का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता से किये गये कार्य की सराहना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक के शारीरिक शोषण के षड्यंत्र में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top