धारचूला

पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला क्षेत्र में भूस्खलन पुल बहने से आवाजाही बंद

पिथौरागढ़: जनपद के धारचूला तहसील के दारमा घाटी में चल गांव में लैंडस्लाइड होने से भारी मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते चल गांव के लगभग 200 लोगों को आवाजाही बंद हो गई है।

यहां तक कि पैदल पुल और ट्रॉली भी नष्ट हो गई है जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क बंद होने के कारण लोग उफान पर आए नाले को भी बमुश्किल पारकर आवाजाही कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए गई है लेकिन सड़क बंद होने के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0, चौकी घाट पुलिस/SST ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान 05.80 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में मानसून आने के बाद से आसमानी आफत बरस रही है। प्रदेश भर में पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन से भारी दिक्कत हो रही है। पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के चल गांव में भूस्खलन और भारी मलबा आने की सूचना आ रही है। जानकारी के अनुसार चल गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के छारछूम में किया भारत नेपाल के बीच मोटर पुल का शिलान्यास

जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां तक की पैदल पुल और ट्रॉली भी इस मलबे की चपेट में आकर ध्वस्त हो गई है। एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन बचाव कार्य के लिए गया तो है,

यह भी पढ़ें 👉  सेना छावनी रानीखेत में चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों की भर्ती में Medical Exam में सफल हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को

लेकिन वह भी मार्ग बंद होने के कारण ये टीमें भी फंस गई है। जिसकी वजह से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

To Top