धारचूला

23 पेटी शराब-बीयर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली धारचूला पुलिस की सटीक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है ।

पुलिस टीम द्वारा निगालपानी, धारचूला स्थित रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान मंजू थापा, निवासी आरा मशीन, वार्ड धारचूला, हाल निवासी गलाती, धारचूला, उम्र लगभग 32 वर्ष के कब्जे से 10 पेटी बीयर एवं 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹1,55,000/- (एक लाख पचपन हजार रुपये) है।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी भावेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण प्राकृतिक आपदा की घटनाओं के साथ ही विभिन्न सड़क मार्ग बंद जिलाधिकारी ने सड़कों को जल्द खोलने के दिये निर्देश

To Top