धारचूला

फर्जी ID पर SIM एक्टिवेट कर रहा था आरोपी, धारचूला में पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में साइबर ठगी और सुरक्षा से जुड़े खतरों पर अंकुश लगाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SOG और धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने धारचूला कस्बे में छापेमारी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष प्रसाद बगौली, निवासी ग्राम सेली (जुम्मा), धारचूला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 03 अवैध प्री-एक्टिवेटेड Vi सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बलुवाकोट निवासी शहीद रविन्द्र सिंह थापा का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अब तक 05 POS एजेंटों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सीमांत क्षेत्र में अवैध सिम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 05 POS एजेंटों पर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान में 1183 सिम कार्ड, 07 मोबाइल फोन और 63 आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 95 सिम कार्ड और 157 मोबाइल फोन ब्लॉक कराए जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों पर सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराध अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में इनके इस्तेमाल की आशंका रहती है। ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी की सीज

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 318(4) BNS एवं धारा 42 दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? ऐसे करें चेक

पुलिस ने आम लोगों से अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जांच करने की अपील की है। इसके लिए संचार साथी पोर्टल के TAFCOP के माध्यम से अपने नाम पर एक्टिव सिम कार्ड की जानकारी हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में 739वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान

यदि सूची में कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिसे आपने जारी नहीं कराया है, तो उसे “Not my number” विकल्प के जरिए रिपोर्ट किया जा सकता है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक SOG नीरज भाकुनी, प्रभारी निरीक्षक धारचूला आशुतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला, कमल सिंह, मुकेश कुमार, भावेश तिवारी एवं चालक कांस्टेबल सोनू कार्की शामिल रहे।

To Top