क्राइम

थाना बेरीनाग पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पुलिसमीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 15.09.2021 को चौकी प्रभारी सेराघाट, उ0नि0 मोहन बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त कैलाश चन्द्र पाण्डे को 42 पव्वे 02 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 


जिस पर थाना बेरीनाग में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 मोहन बोहरा, का0 किशन आर्या मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले 11 अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित 6,12,65,775/- रु0 की सम्पत्ति को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत किया जा रहा जब्त
To Top